मधुबनी, अप्रैल 14 -- खजौली। राज्य में हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों के समाहत्र्ताओं को निर्देश जारी कर हड़ताल में शामिल कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा है। उप सचिव संजय कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 11 फरवरी 2026 से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर राजस्व कर्मियों के हड़ताल व सामूहिक अवकाश पर जाने से सरकारी कार्य बाधित हुए हैं। इसे सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई आवश्यक बताई गई है। पत्र के अनुसार, हड़ताल के कारण मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा, उपमुख्यमंत्री-सह-विभागीय मंत्री के कार्यक्रम, राजस्व वसूली, महाअभियान के कार्य एवं जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए हैं। यह भी पढ़ें- लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.