अररिया, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में पिछले छह दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर की लगभग सभी सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान यहां दम तोड़ता नजर आ रहा है। एक ओर जहां सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े हुए हैं, वहीं नगर प्रशासन झुकने को तैयार नहीं दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, दैनिक वेजेज पर कार्यरत करीब 150 सफाई कर्मियों को काम से हटा दिया गया है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई है। यह भी पढ़ें- फिर एक बार आमने-सामने हुए नपकर्मी व नप प्रशासन कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल का कहना है कि जब दैनिक ...