मधेपुरा, फरवरी 13 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं अन्य श्रमिक संगठनों ने उदाकिशुनगंज के रहटा चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश का श्रमिक वर्ग आज गंभीर आर्थिक, सामाजिक एवं श्रम संबंधी संकटों से गुजर रहा है। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण, कॉरपोरेटपरस्त नीतियों, श्रमिक-विरोधी लेबर कोड्स, सम्मानजनक रोजगार की कमी, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा में कटौती, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की अनदेखी तथा बढ़ती सांप्रदायिक वैमनस्य की राजनीति से मजदूरों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से श्रमिक हितों की रक्षा करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.