रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। चार दिन के बाद खुली बैंकों में बुधवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके चलते बैंक कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राहक भी जमा निकासी के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। एटीएम पर भी कैश का रोना रहा। हालांकि दोपहर बाद बैंकों में स्थिति सामान्य हो गई। बुधवार को जमा व निकासी के लिए सुबह से ही बैंकों के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। बैंक खुलते ही उपभोक्ताओं की भीड़ हो गई। कोई पैसे जमा करने के लिए लाइन में खड़ा था। तो कोई पैसे निकाल रहा था। अधिकांश एटीएम में कैश नहीं था। जिसके चलते बैंकों में रुपए निकालने वालों की अधिक भीड़ रही। उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक होने पर बैंक कर्मचारियों को सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेना पड़ा। जिन्होंने भीड़ को शांत करा कर व्यवस्था संभाली। सुबह के समय कुछ बैंकों में पासबुक पर एंट्री कराने वाले ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.