हड़ताल के चलते समितियों पर लटका रहा ताला
बस्ती, जून 16 -- बस्ती/देईसांड़, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रहा हड़ताल तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा, जिसके चलते जिले की 116 सहकारी समितियों पर ताला लटकता रहा। समिति सचिवों ने त्यागपत्र देकर कार्य बहिष्कार कर रखा है। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। समय से खाद भी नहीं दे रहे हैं। कमीशन का भी भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। वार्ता के समय अधिकारी तानाशाह जैसा व्यवहार कर रहे हैं। ऐसे में कार्य करना काफी कठिन होता जा रहा है। विकास खण्ड बनकटी के साधन सहकारी समिति खोरिया, बसौढ़ी, महथा, सजहरा, सजनाखोर, चित्राखोर, गंगौरी, पकड़ीचंदा, एकमा, अमानाबाद टिकरिया, बोकनार, शोभनपार, मनिकौरा कला व मुंडेरवा आदि समितियों पर ताला लटकता रहा। यह भी पढ़ें- यूरिया की किल्लत को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.