चित्रकूट, सितम्बर 27 -- चित्रकूट, संवाददाता। तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश रविवार को बैंक खुले रहे। ग्राहकों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह कदम बैंकों ने उठाया। सोमवार से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने लगातार तीन दिन तक हड़ताल का ऐलान किया है। फलस्वरुप हड़ताल के दौरान तीन दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों को दिक्कतें होगी। अवकाश में बैंक खुलने से रोजाना की अपेक्षा ग्राहकों की भीड़ कम रही। करीब 70 करोड़ से अधिक का बैंकों ने कारोबार किया। यह भी पढ़ें- रविवार को भी बैंकों में सामान्य दिनों की तरह होता रहा कामहड़ताल का ऐलान सोमवार से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी लगातार तीन दिन तक हड़ताल पर जाने वाले है। लगातार तीन दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों के साथ ही सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ने की संभावना है। इसको देखते...