बाराबंकी, अप्रैल 20 -- सूरतगंज, संवाददाता। मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल कर रहे रोजगार सेवक सोमवार को सूरतगंज ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। रोजगार सेवकों की हड़ताल से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। विकास खंड सूरतगंज में ग्राम रोजगार सेवकों की 16 अप्रैल से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल ने ग्रामीण विकास कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 25 अप्रैल तक प्रस्तावित इस हड़ताल के चलते जहां निर्माण कार्यों के प्रभावित होने की आशंका है, वहीं मजदूरों के रोजगार पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यह भी पढ़ें- मानदेय व ईपीएफ भुगतान को रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट चेतावनी दी कि जब त...