रांची, अप्रैल 5 -- रांची। कांके प्रखंड के टेंडर मौजा स्थित हड़गड़ी जमीन पर प्रस्तावित झारखंड जगुआर (एसटीएफ) कैंप विस्तार को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की। ग्रामीणों ने डीसी को अवगत कराया कि संबंधित भूमि आदिवासी समाज की आस्था एवं परंपराओं से जुड़ा हड़गड़ी स्थल है, जहां वर्षों से पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती रही हैं। उन्होंने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए कैंप विस्तार के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने हाल ही में संपन्न सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया। मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, वार्ड पार्षद अमित मिंज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.