बिजनौर, मार्च 10 -- नहटौर, संवाददाता। बारात लाने से पहले ही दूल्हा गायब हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दूल्हे के लापता होने की जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी बारात नहीं आई। पीड़ित दुल्हन पक्ष द्वारा पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह चांदपुर स्थित एक गांव निवासी युवक से तय किया गया था। विवाह से पहले लग्न रिश्ता भी बड़े जोर से हुआ था। मंगलवार (10 मार्च) को दूल्हे पक्ष को बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचना था जिसकी पूरी तैयारी हो गई थी। बताया जाता है कि बारात लाने से पहले ही दूल्हा अपने घर से गायब हो गया। समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आने पर दुल्हन पक्ष ने संपर्क किया तो संदिग्ध परिस्थितियों में दूल्हे के गायब होने की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.