बिजनौर, मई 20 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के व्यस्त सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। व्यस्त इलाके में बिजली के खंबे में फॉल्ट होने के बाद एलटी लाइन का तार टूटकर नीचे खड़ी एक स्विफ्ट कार पर गिर गया। तार गिरते ही कार में अचानक आग लग गई और कार धू-धूकर जलने लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को दोपहर व्यस्त इलाके सिविल लाइन में प्रतीक जैन पेट्रोल पंप के पास अचानक खंबे से एचटी लाइन का तार टूटकर कार पर गिर गया। जिससे कार तेजी से जलने लगी। घटना पेट्रोल पंप के पास होने के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। लोगों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सतर्क किया。

प्रत्यक्षदर्शियों की सहायता प्रत्यक्षदर्शियों के मुताब...