हड़कंपः जिला अस्पताल से एक्सरे कराने आए युवक की बाइक चोरी
बिजनौर, जून 27 -- जिला अस्पताल परिसर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्स-रे कराने आए एक युवक की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर काजी निवासी मिलनदीप जिला अस्पताल में गुरूवार एक्स-रे कराने आया था। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की और जांच के लिए अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो निर्धारित स्थान पर उनकी बाइक नहीं थी। बाइक गायब देखकर वह घबरा गए और अस्पताल परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.