हड़कंपः गंज में उत्तराखंड पुलिस का छापा, ज्वेलर्स को साथ ले गई टीम
बिजनौर, जून 25 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दारानगर गंज में गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस की टीम ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचकर पूछताछ की और दुकानदार को अपने साथ ले गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम दारानगर गंज के मुख्य बाजार में स्थित तृप्ति ज्वेलर्स नामक दुकान पर गुरुवार दोपहर बाद उत्तराखंड पुलिस की तीन गाड़ियां पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस टीम के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। टीम सीधे ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची और वहां मौजूद दुकानदार से काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस संबंधित ज्वेलर्स को अपने साथ वाहन में बैठाकर ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए。
स्थानीय चर्चा स्थानीय लोगों के बीच चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.