बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। शहर कोतवाली की कांशीराम कॉलोनी रामलीला क्षेत्र में रविवार को बंद फ्लैट में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली की कांशीराम कालोनी के ब्लाक एक के फ्लैट 11 में सुरेश (45) अकेला रहता था। रविवार को आसपास के लोगों को फ्लैट से दुर्गंध आने लगी। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। कालोनीवासियों ने दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर सुरेश का शव पड़ा मिला। शव कई घंटे पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.