एटा, मई 27 -- ह्रदय गति रुकने से युवक की मौत हुई थी इसके साथ ही विसरा सुरक्षित भी रखा गया है। दो चिकित्सीय पैनल, वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया था। निधौलीकलां निवासी जीशान (25) पुत्र नवेद खां चार पहिया गाड़ी चलाता था और चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सोमवार शाम को दोस्तों के साथ भंडारा खाने गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। घर नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश भी किया। युवक का पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे घर के पीछे प्लाट में लोगों ने जीशान का शव पड़ा देखा था। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बड़े भाई फुरकान ने हत्या की आशंका जताई थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सीय पैनल डा. राजीव किशोर, डा. सर्वेश कुमार की देखरेख में हुआ। वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। एसओ निधौलीकलां आदित्य खोक ...