आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-35, सिटी टाउनशिप के पास 300 मिमी डायमीटर ह्यूम पाइप ड्रेन सह पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और स्थानीय पार्षद संगीता सामड ने शिलापट्ट का अनावरण किया। जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुगम रास्ता की सुविधा देने के उद्देश्य से इस योजना को धरातल पर लाने की पहल की गई। इसका निर्माण कार्य निराला कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जा रहा है। जिसकी कुल लागत लगभग 10.16 लाख रुपये है। मौके पर रितेश, बिट्टू पड़िया, मार्शल गोप, लाल बाबू सरदार समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...