ह्यूम पाइप के नीचे दबने से बच्चे की मौत
गढ़वा, जून 8 -- रमना। रमना अंतर्गत कोरगा गांव के हदुरा गांव निवासी पिंटू चौधरी का 11 वर्षीय इकलौते पुत्र राकेश कुमार की मौत ह्यूम पाइप के नीचे दब जाने के कारण हो गई है। घटना रविवार की शाम गांव के समीप एक निर्माण कंपनी की ओर से रखे गए लोहे के बड़े ह्यूम पाइप के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राकेश अपने दो साथियों के साथ वहां खेल रहा था। इसी दौरान मौसम खराब होने के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने का बच्चे प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान एक पाइप खिसक गई और राकेश उसके नीचे दब गया। उससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते पुत्र की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं हैं। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है|
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.