कानपुर, मई 25 -- कानपुर। एचबीटीयू के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 26 मई को राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में ह्यूमन-सेंट्रिक एंड रिस्पॉन्सिबल एआई विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), कानपुर लोकल सेंटर की ओर से किया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. समशेर मुख्य अतिथि होंगे। आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. वाईएन सिंह व्याख्यान देंगे, जबकि दीपक अग्रवाल उद्योग में एआई की बढ़ती भूमिका पर जानकारी देंगे। संगोष्ठी में 30 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...