चतरा, अप्रैल 9 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन दिए जाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सीएचओ, बीटीटी एवं एएनएम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गिद्धौर, इटखोरी, मयूरहंड एवं पत्थलगड्डा प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ, संभावित दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित तरीके से टीकाकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि एचपीवी वायरस से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है,जिससे बचाव के लिए यह वैक्सीन काफी प्रभावी है। सर...