जहानाबाद, अप्रैल 11 -- सिविल सर्जन ने एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों से किया जवाब तलब सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सामुदायिक उत्प्रेरक पदाधिकारी का वेतन बंद अरवल, निज संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अभियान चलाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 साल के छात्राओं को वैक्सीन दिए जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर राजकिशोर प्रसाद ने शनिवार को वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी ली। समीक्षा में पाया गया कि जिले में गार्डासिल वैक्सीन का टीका 8853 छात्राओं को लगाना है। लेकिन वैक्सीन लगाने में जिले में काफी धीमी गति है। अब तक जिले में मात्र 128 छात्राओं को गार्डासिल वैक्सीन का टीका लगाया गया है। टीका लगाने की धीमी रफ्तार पर सिविल सर्जन ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ वेतन ...