नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अमेरिका को ह्यूमनॉइड रोबोट से जासूसी का खतरा महसूस होने लगा है, शायद इसलिए देश में चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर बैन लगाया जा रहा है। मंगलवार को ट्रंप प्रशासन ने नए चीनी रोबोट और पावर इनवर्टर के इंपोर्ट को रोकने के लिए कदम उठाए। उनका कहना है कि ये डिवाइस देश की साइबर सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि इस बैन से अमेरिका में AI के विकास को राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों से बचाने में मदद मिलेगी और देश के अंदर ही ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने को बढ़ावा मिलेगा।अमेरिका की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा इंडियाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन ने कहा, "ये डिवाइस सप्लाई चेन में ऐसी कमजोरियां पैदा कर सकते हैं जिनसे अमेरिका की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ सकता है और साइबर सुरक्षा...