ह्दय रोग के इलाज पर दो दिवसीय संगोष्ठी कल से
पटना, जून 11 -- ह्दय रोग के इलाज में नवाचार पर दो दिवसीय बीआईसी 2026 संगोष्ठी का आयोजन 13 और 14 जून को होगा। इसमें बिहार के अलावा देश-विदेश से पांच सौ चिकित्सक भाग लेंगे। आयोजन कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर कर रहा है। गुरुवार को इसकी जानकारी आयोजन समिति के सचिव डॉ. शमशाद आलम ने दी। उन्होंने बताया कि ह्दय रोग में जटिल बीमारी के इलाज में इंटरवेंशन विधि आधुनिक तरीका है। संगोष्ठी में विश्व स्तर पर इंटरवेंशन विधि से इलाज पर नवीनतम तकनीक की जानकारी साझा की जाएगी। बीआईसी 2026 के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. शाहीन अहमद ने बताया कि दो दिनों की संगोष्ठी में कैथ लैब में कार्यप्रणाली पर चर्चा की जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार में नवीनतम तकनीक से ह्दय का इलाज हो रहा है। राज्य भर में 40 कैथलैब सेंटर काम कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.