गाजीपुर, मार्च 3 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुजेहुआ चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात चोरों ने स्टेट हाईवे पर स्थित अनौनी बाजार के पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुट गई है। भाजपा नेता आनन्द सिंह, राजू सेठ, गब्बर राजभर, सुरेंद्र राजभर की दुकानों के ताले मंगलवार की सुबह टूटे मिले। दुकान खोलने के दौरान दुकानदारों को ताला टूटने की जानकारी हुई और घटना की सूचना पुलिस को दी। कपड़ा दुकानदार आनंद सिंह ने बताया कि चोर उनके दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार के कपड़े व पांच हजार नगद, मसाला की दुकान साहिल से नगदी सहित मसाला ले गए। गाड़ी पार्ट की दुकान मालिक सुरेंद्र र...