बरेली, फरवरी 13 -- शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव हौसपुर में एक घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार की नकदी, कपड़े और बर्तन आदि चोर साफ कर ले गए। भुक्तभोगी ने लिखित सूचना थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव हौसपुर निवासी सोमपाल के घर में बीती रात अज्ञात चोर सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए और अलमारी का लांक तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये की नकदी व कीमती साड़िया और सोने-चांदी के आभूषण समेत तकरीबन तीन चार लाख रुपये का सामान साफ कर ले गए। सोमपाल ने बताया कि उनके बेटे की बहू का कुछ सामान था और एक छोटा बक्सा भी चोर ले गए। जिसमे कीमती साड़ी व शूट थे और कुछ सामान मैंने अपनी पुत्री की शादी के लिए जुटाया था जो अज्ञात चोर बीती रात साफ कर ले गए। भुक्तभोगी ने लिखित सूचना थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.