भदोही, अप्रैल 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब थाने के सामने से भी वारदात को अंजाम देने से भी वे नहीं चूक रहे। ताजा मामला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थाने के सामने का है। जहां, सोमवार रात करीब 8.30 बजे अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर ली। फईम थाना के बगल में सोमवार रात गुमटी के पास बैठकर अपने साथियों के साथ कैरम खेल रहा था। इसी बीच एक अज्ञात युवक वहां आसपास घूमता नजर आया और मौका मिलते ही काले रंग की सुपर स्पलेंडर बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब फईम घर जाने के लिए उठा तो बाइक गायब देख उसके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- मदरसा के सामने से बाइक चोरी उसने आसपास के लोगों और परिचितों से काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.