चम्पावत, मार्च 28 -- शासन की ओर से जिले के पाटी विकासखंड के ग्राम पंचायत हौली पिपलाटी से ज्योसुड़ा तोक तक सीसी सड़क निर्माण के लिए Rs.60.20 लाख की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृत दी गई है। इस परियोजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का 60 प्रतिशत, अर्थात Rs.36.12 लाख अवमुक्त कर दिए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि यह मार्ग निर्माण कार्य क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा स्वीकृत धनराशि का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में आधारभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.