कौशाम्बी, जून 16 -- प्रतापगढ़ के हौदेश्वरनाथ धाम में स्नान के दौरान गंगा में डूबे युवक की मंगलवार सुबह 24 घंटे बाद कौशाम्बी के संदीपन घाट पर लाश मिली। शव देख परिवारीजन दहाड़ मारकर रो पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदीपन घाट पर मंगलवार की सुबह भी तमाम श्रद्धालु स्नान करने गए थे। इसी दौरान एक युवक की लाश उतराती हुई देखी गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने शव की तस्वीरें सोशल मीडिया में प्रसारित करवा दीं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही प्रतापगढ़ की कुंडा पुलिस संदीपन घाट पहुंची। पुलिस वालों ने मृतक की शिनाख्त पुराना कुंडा निवासी 25 वर्षीय डब्बू पुत्र रामसेवक धुरिया के रूप में की। बताया कि वह सोमवार सुबह अपने तीन साथि...