हौजरी के कच्चे माल की बोगस बिक्री करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर, अप्रैल 3 -- थाना जनकपुरी क्षेत्र में हौजरी के कच्चे माल की बोगस बिक्री करने का मामला सामने आया है। राज्य कर के सहायक आयुक्त की शिकायत पर पुलिस ने फर्म की मालिक और दो एकाउंटेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य कर के सहायक आयुक्त पवन ने दर्ज कराए मामले में बताया कि जनता रोड पर हमजा हौजरी फर्म है। आरोप है कि पंजीकरण राज्य कर में शाहीन द्वारा अपने पैन कार्ड पर गारमेंट की बिक्री के लिए लिया गया था। इसके लिए दो एकाउंट भी फर्म के नाम से खुलवाए गए थे। इस फर्म की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी यहां पर सामान की बोगस तरीके से खरीद व बिक्री की जा रही है, जिसके बाद वह जांच के लिए पहुंचे तो पता चला कि चार महीने पहले ही फर्म को इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थानांतरित कर लिया गया है। जांच के दौरान सहायक आयुक्त ने फर्म की मालकिन को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.