गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव के दौरान हुए चर्चित आजाद नगर गोलीकांड मामले में जेल से निकलते ही गिरफ्तार किये गये चारों आरोपियों को शुक्रवार को विरोध व हो-हंगामा के बीच सीजेएम की अदालत में पचंबा पुलिस ने पेश किया जहां से चोरों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। इस बार चारों आरोपियों को पुलिस ने पचंबा थाना कांड संख्या 15/26 में गिरफ्तार किया है। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकले चार आरोपियों को पचंबा पुलिस ने इसी कांड से जुड़े एक दूसरे मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्यशैली को जेल भेजे गये आरोपियों के परिजनों ने साजिश बताया है जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने भी पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। जेल भेजे गये आरोपियों में अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान...