नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- अगर आप भी Motorola का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब कंपनी ने अपने उन स्मार्टफोन्स का नाम भी बता दिया है, जिन्हें नया अपडेट मिलने वाला है। इससे पहले, अगस्त में, मोटोरोला ने उन फोन्स की लिस्ट जारी की थी, जिन्हें Android 17 अपग्रेड मिलने वाला था। हालांकि, इस लिस्ट में कुछ डिवाइस छूट गए थे, इसलिए बाद में इसे हटा दिया गया। अब कंपनी ने एक नई लिस्ट जारी की है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला ने अपने ब्राजीलियाई न्यूजरूम में एक नई घोषणा की है, जिसमें नौ ऐसे फोन बताए गए हैं जिन्हें पहले ही स्टेबल एंड्रॉयड 17 अपडेट मिल रहा है। इसके अलावा, लिस्ट में 20 ऐसे फोन भी हैं जिन्हें आने वाले महीनों में यह अपडेट मिलेगा। हो सकता है कि कंपनी भारत समेय अन्य क्षेत्रों के यूजर्स के लिए भी यह घोषणा करें। अग...