नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का ख्वाब देख रहे नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। अगर आप भी यूपी पुलिस में भर्ती होने की जी-तोड़ तैयारी कर रहे हैं तो अपनी मेहनत को थोड़ा और तेज कर दीजिए। आने इस वित्तीय वर्ष 2026-27 सूबे के युवाओं के लिए रोजगार का एक बहुत बड़ा मौका लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम ऐलान करते हुए कहा है कि अगले एक ही साल के भीतर यूपी पुलिस महकमे में 81,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां की जाएंगी। यह राज्य के पुलिस फोर्स के इतिहास में होने वाले अब तक के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक है। सीएम योगी का मानना है कि इस कदम से न सिर्फ हजारों बेरोजगार युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा बल्कि पुलिस का पूरा सिस्टम भी पहले से ज्यादा मॉडर्न, तेज और असरदार बन सकेगा। एक हाई-लेवल रि...