हो जाइए तैयार! 20 हजार हेक्टेयर पर बसेगा 'न्यू नोएडा' शहर, जल्द भूमि अधिग्रहण; CEO ने बताया प्लान
वार्ता, अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश को देश-दुनिया का प्रमुख इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में नोएडा के योगदान को गति देने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने 'न्यू नोएडा' के महा-विस्तार की योजना तैयार की है। इंडस्ट्रियल मांग में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए इसे लगभग 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। शहर में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और वैश्विक निवेश को नई रफ्तार देने के साथ ही नोएडा अथॉरिटी ने वर्ष 2030 तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पांच से छह लाख युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मौके पैदा करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। नोएडा अथॉरिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा करुणेश ने बताया कि वर्ष 1976 में दिल्ली के पास औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित नोएडा आज उत्तर भारत के प्रमुख आर्थिक केंद्रों में शामिल है। बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.