नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- हुंडई इंडिया भारत में एक बार फिर नंबर दो की पोजीशन हासिल करने के लिए बहुत बड़ा मास्टरप्लाह्न लेकर आई है। कंपनी अपने इस खास प्लान के तहत भारतीय मार्केट में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 5 नए एसयूवी (SUV) मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये सभी गाड़ियां अलग-अलग सेगमेंट में उतारी जाएंगी, ताकि हर तरह के ग्राहकों को लुभाया जा सके। इसमें नई टेक्नोलॉजी, हाइब्रिड इंजन और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। आइए जानते हैं हुंडई की इन 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।हुंडई बेयोन-बेस्ड एसयूवी यह कंपनी की आने वाली नई मिड-साइज एसयूवी होगी, जिसे क्रेटा और वेन्यू के बीच में जगह दी जाएगी। इस कार को मारुति फ्रोंक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है और इसे फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.2-ल...