नई दिल्ली, अगस्त 29 -- भारतीय मार्केट में बढ़ते मुकाबले को देखते हुए हुंडई इंडिया एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी मार्च, 2027 तक भारतीय सड़कों पर तीन नई SUV उतारने की तैयारी में है। इनमें न्यू-जनरेशन क्रेटा, एक नई इलेक्ट्रिक SUV और बेयॉन पर बेस्ड एक नई मिड-साइज SUV शामिल है। कंपनी इस नई मिड-साइज SUV (कोडनेम BC4i) को 2026 के दिवाली सीजन के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस कार को कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हुंडई की यह नई कार खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। आइए जानते हैं हुडंई की इस नई अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी में क्या कुछ खास मिलने वाला है। खास भारत के लिए तैयार हुंडई की यह नई SUV पूरी तरह से भारतीय मार्केट के हिसाब से डिजाइन की जा रही है। इसकी लंबाई लगभग 4.18 मी...