नई दिल्ली, जून 21 -- अगर आप भी होंडा की कारों के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। होंडा भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए अगले 9 महीनों में तीन नए धांसू मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे साल 2030 तक भारत में 10 नई कारें उतारेंगे। इसकी शुरुआत पिछले महीने आई नई 'सिटी' से हो चुकी है। अब कंपनी अपने इसी प्लान के तहत पेट्रोल, हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग कारों के बारे में। यह भी पढ़ें- आ रही है टाटा Sierra EV! पहली बार मिलेगा ऑल-व्हील ड्राइव सेटअपहोंडा ZR-V यह होंडा की एक नई ग्लोबल कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसे कंपनी जापान से सीधे इम्पोर्ट करके भारत लाएगी। भारत में इसका हाइब्रिड वैरिएंट लॉन्च किया जाएगा। इसमें 181bhp की दमदा...