नई दिल्ली, जुलाई 20 -- रोहित शर्मा इंग्लैंड में वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पहले वनडे में 11 और दूसरे मुकाबले में 27 रन बनाए। ऐसे में 39 वर्षीय रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगीं। कहा जाने लगा कि वह लॉर्ड्स वनडे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, मैच से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया कि 'हिटमैन' संन्यास नहीं लेंगे। रोहित ने भी आखिरी वनडे में ऐतिहासक शतक जड़कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने रविवार को 110 गेंदों में 17 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 138 रनों की पारी खेली। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक ठोकने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने रोहित की रिटायरमेंट की अटकलों पर तंज कसा है। उन्होंने साथ ह...