नई दिल्ली, मार्च 20 -- Samsung एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि उसके नए A-सीरीज स्मार्टफोन 25 मार्च को भारत में लॉन्च होंगे। माना जा रहा है कि इस इवेंट में Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G को पेश किया जाएगा। Samsung की Galaxy A सीरीज पहले से ही मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पॉपुलर है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। इन फोन्स में बेहतर डिस्प्ले, दमदार कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर आप भी मिड-रेंज में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार कर सकते हैं। Samsung A-Series की लॉन्च डिटेल्स भारत में 25 मार्च को सैमसंग ए-सीरीज के फोन लॉन्च हों...