नई दिल्ली, जनवरी 23 -- अफवाह है कि सैमसंग जल्द ही भारत और ग्लोबल मार्केट में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च करने वाला है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इन हैंडसेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इनकी लॉन्च टाइमलाइन सैमसंग के कम्युनिटी फोरम पर एक कम्युनिटी मॉडरेटर द्वारा लीक हो गई है। दावे के अनुसार, गैलेक्सी S26 सीरीज, जिसमें गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+, और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा मॉडल शामिल हैं, फरवरी में लॉन्च हो सकती है।Samsung Galaxy S26 लॉन्च टाइमलाइन एक्स यूजर @Alfaturk16 ने सैमसंग के कम्युनिटी फोरम से एक कथित पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मॉडरेटर ने गैलेक्सी S26 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन को कंफर्म किया है। पोस्ट में लिखा है, "जब हम अगले महीने S26 को अनपैक करेंगे, तो हम आपके साथ कुछ नए और बेहतर फीचर्स शे...