नई दिल्ली, जून 7 -- Redmi Turbo 5 के लॉन्च होने में अब बस कुछ दिन और रह गए हैं। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि यह फोन भारत में 16 जून को डेब्यू करेगा। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर पहले से ही लाइव है, जहां कंपनी धीरे-धीरे इसके खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। कंपनी ने पहले ही फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन के साथ फोन में मिलने वाले प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। अब रेडमी ने फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...तीन कलर ऑप्शन में आएगा फोन जैसा कि हमने बताया, फोन की माइक्रोसाइट पहले से ही अमेजन और रेडमी इंडिया वेबसाइट पर लाइव है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इससे यह भी पता चला गया है कि लॉन्च होने के बाद यह फोन अमेजन पर बिक्री के लि...