हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम के दो दिवसीय आयोजन में उमड़ा जनसैलाब
हजारीबाग, जुलाई 27 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर हो इंटरटेनमेंट कल्चरल टीम द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धांजलि 2026 का गरिमामय समापन हुआ। 25 जुलाई को आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा तथा 26 जुलाई को आयोजित देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह में हजारों लोगों की सहभागिता ने पूरे हजारीबाग को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, उनके अद्वितीय बलिदान को नमन करना तथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशसेवा की भावना को जागृत करना था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारीबाग के माननीय सांसद मनीष जयसवाल, महापौर अरविंद कुमार राणा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. विनोद रंजन,प्रवीण जायसवाल ,विनय मोहन चौधरी एवं मुकेश राम प्रजापति सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.