सराईकेला, मार्च 9 -- सरायकेला । होड़ महासभा द्वारा स्थानीय सिद्दू कान्हू पार्क में 'बाहा' (फूलों का त्योहार) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता गणेश माहली एवं नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया और समाज के लोगों को पर्व की बधाई दी। अपने संबोधन में माहली ने कहा कि बाहा पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव के गहरे संबंध का प्रतीक है। उन्होंने नई पीढ़ी से अपनी परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।समारोह के दौरान समाज की महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर सामूहिक नृत्य किया। होड़ महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि नए साल के आगमन और फूलों के खिलने की खुशी में बाहा पर...