रामगढ़, अप्रैल 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर के शासी निकाय की बैठक सोमवार को कॉलेज परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय अध्यक्ष मांडू विधायक निर्मल महतो ने की। बैठक में सत्र 2025-26 के लिए सरकार से प्राप्त अनुदान राशि के वितरण करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 प्रतिशत अनावर्ती राशि महाविद्यालय विकास में खर्च करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने अनावर्ती राशि से बनने वाले तीन कमरों का शिलान्यास नारियल फोड़ कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया।विधायक ने कहा कि जल्द ही कॉलेज में चाहरदिवारी निर्माण कराने, मास्ट लाइट लगाने और कमरा का भी निर्माण कराने की भी बात कही। इस अवसर पर सचिव कुमेश्वर महतो, पूर्व सचिव युगलकिशोर महतो, सुरेश महतो, प्राचार्य एके वर्मा, दीपचंद महतो, पंसस गणे...