होसिर की दीपा प्रजापति का नीट यूजी में परचम
बोकारो, जुलाई 22 -- गोमिया। प्रखंड के होसिर (रथटांड़) गांव की बेटी दीपा कुमारी प्रजापति ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। ऑल इंडिया रैंक 8875 और ओबीसी कैटेगरी में रैंक 3896 प्राप्त की है। दीपा तारमेश्वर प्रजापति की द्वितीय पुत्री हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य एवं झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने दीपा सहित उनके माता-पिता को सम्मानित किया। दीपा ने कहा कि डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं। सम्मान समारोह में रघुनाथ प्रजापति, महावीर प्रजापति, योगेंद्र प्रसाद, रामचंद्र प्रजापति, गणेश प्रजापति, चेतलाल प्रजापति, मोहन प्रजापति आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.