रामगढ़, दिसम्बर 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में शासी निकाय की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित थे। बैठक में कॉलेज के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही अनुदान की शेष 12 प्रतिशत राशि का 85 प्रतिशत आवर्ती और 15 प्रतिशत अनावर्ती मद में खर्च करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 15 प्रतिशत राशि को कॉलेज के विकास पर खर्च करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कॉलेज के सचिव कुमेश्वर महतो, प्राचार्य एके वर्मा, दीपचंद महतो, युगलकिशोर महतो, सुरेश महतो, राजू महतो, डॉ, जगतपाल टुंडवार, मंसुर आलम, महावीर स्वांसी, नरेश पाठक, कुमारी दानो महतो, देवेंद्र कुमार, वरूण कुमार, कैलाश राणा, कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता कुमारी, कुमारी मुन्नी, पुष्पा कुमारी, मुरलीधर महतो, मनीष महतो उपस्थित थे।

हिं...