आगरा, मार्च 29 -- मसीह समाज के पवित्र सप्ताह पैशन वीक की शुरुआत रविवार को खजूर रविवार (पाम संडे) के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई। प्रभु यीशु मसीह के यरूशलम में विजय प्रवेश की स्मृति में शहर के प्रमुख गिरजाघरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हाथों में खजूर की डालियां लेकर मसीही समाज के लोगों ने होसन्ना-होसन्ना (हमें अभी मुक्ति दें) के गीत गाए और वातावरण भक्तिमय हो गया। मान्यता है कि जब प्रभु यीशु गधे पर सवार होकर यरूशलम पहुंचे थे, तब लोगों ने उनके स्वागत में खजूर की डालियां बिछाई थीं। इसी परंपरा के तहत हैवलॉक मेथोडिस्ट चर्च और सेंट्रल मेथोडिस्ट कलक्ट्रेट चर्च सहित कई चर्चों में जुलूस निकाला गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने खजूर की डालियां लहराकर शांति और प्रेम का संदेश दिया। चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में मुख्य पाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.