नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- OPPO के नए स्मार्टफोन अब भारतीय बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं OPPO Find X10 सीरीज की। यह सबसे पहले सितंबर में चीन में लॉन्च होगी और उसके बाद इस साल के आखिर में इसे ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक टिप्स्टर ने कंपनी की आने वाली फ्लैगशिप लाइनअप के लिए भारत में लॉन्च की संभावित तारीख और कीमत की जानकारी शेयर की है। OPPO Find X10 सीरीज अगले महीने लॉन्च हो सकती है और इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। कीमत को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि लॉन्च के बाद यह सीधे आईफोन और सैमसंग के महंगे फोन्स को टक्कर देगा।भारत में इस दिन आएंगे ओप्पो फाइंड X10 सीरीज फोन (संभावित) टिप्स्टर योगेश बरार की एक ...