होशियारपुर में पूर्व पालिकाध्यक्ष पति के भतीजे की दुर्घटना में मौत
रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- किच्छा, संवाददाता। पंजाब के होशियारपुर में पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू जायवाल के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजन होशियारपुर के लिए रवाना हो गए हैं।अंजू जायसवाल ने बताया कि उनके 40 वर्षीय भतीजे आशीष जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र हरीश चन्द्र जायसवाल निवासी किच्छा ने कुछ माह पहले पंजाब के होशियारपुर स्थित एक ट्रैक्टर कंपनी में ज्वाइन किया था। आशीष अपनी पत्नी रूपाली व दो बच्चों के साथ वहीं रहता था। इन दिनों उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके बिलसंडा पीलीभीत आई हुई थी। शुक्रवार सुबह आशीष ड्यूटी करने के बाद अपने सहकर्मी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने कमरे पर आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में आशीष की मौत हो गई। जबकि सहकर्मी घायल हो गया। आशीष की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.