बगहा, फरवरी 26 -- नरकटियागंज। नगर परिषद क्षेत्र में बकाया राजस्व भुगतान को लेकर नप प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम नवनिर्मित मकानों का सर्वे करने के साथ ही होल्डिंग टैक्स का भुगतान बकाया रखने वालों पर भी नजर रख रही है। टीम का नेतृत्व कर रहे टाउन प्लानर वसीम ने बताया कि नप ईओ के निर्देश पर सर्वे किया जा रहा है इसमें सभी 25 वार्डों में नए मकान का सर्वे तथा होल्डिंग नहीं कटाने वालों की जांच पड़ताल शामिल है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए प्रथम चरण में करीब 105 लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में होल्डिंग तथा बकाया राशि जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि समय से होल्डिंग नहीं कराने अथवा समय से बकाया नहीं जमा करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.