धनबाद, अप्रैल 18 -- अगर आप नगर निगम को टैक्स देते हैं तो निगम से जुड़ी समस्याओं की शिकायत घर बैठे ही कर सकते हैं। मेयर संजीव सिंह ने नगर निगम ने विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर घर बैठे ही शिकायत करने की अपील की है। मेयर संजीव सिंह ने बताया कि अब शहरवासी जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं को लेकर घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए नागरिकों को केवल जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके माध्यम से उनकी शिकायत संबंधित विभाग तक सीधे पहुंच जाएगी और समाधान की प्रक्रिया तेज़ होगी। यह भी पढ़ें- रांची नगर निगम का विशेष मच्छर उन्मूलन महाअभियान आज से इस पहल से आमलोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.