सीतामढ़ी, जून 7 -- सीतामढ़ी। नगर निगम के वार्ड संख्या 40 अंतर्गत जबाबीपुर-बरियारपुर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल कुमार के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम द्वारा लगाए गए अत्यधिक होल्डिंग टैक्स (प्रॉपर्टी टैक्स) के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा बैठक में विशाल कुमार ने कहा कि जबाबीपुर-बरियारपुर क्षेत्र पूर्व में ग्राम पंचायत का हिस्सा था और आज भी यहां का स्वरूप मुख्य रूप से ग्रामीण है। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा अत्यधिक होल्डिंग टैक्स लगाया गया है, जिससे आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में लागू की गई कर निर्धारण व्यवस्था के कारण गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हुए है...