रामगढ़, जनवरी 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद में लगातार बढ़ाए जा रहे होल्डिंग टैक्स के विरोध में ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने सुभाष चौक पर शुक्रवार को जोरदार हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व समाजसेवी रवि कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिकों ने होल्डिंग टैक्स में की गई कथित मनमानी वृद्धि, नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और कर्मचारियों व अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। अभियान में सड़क, नाली, तालाब सौंदर्यीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना और डस्टबिन वितरण जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई गई। मौके पर समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.